Bike Stunt Video: बाइक पर उल्टा बैठ बनाया वीडियो, पुलिस जांच में जुटी

बाइक पर स्टंट करते युवा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहबाद । बाइक पर स्टंट करते चार युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक बाइक पर उल्टा बैठा है, जबकि दूसरा युवक वीडियो बना रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
बुधवार दोपहर को शाहबाद की रामपुर रोड पर बाइक सवार चार युवकों द्वारा स्टंट किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालने के लिए बाइक सवार युवकों द्वारा वीडियो बनाई जा रही थी। तेज रफ्तार चलती एक बाइक पर उल्टा होकर युवक बैठा हुआ था और मोबाइल पकड़कर पीछे आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दो साथी युवकों की वीडियो बना रहा था।
रील बना रहे बाइक सवार चारों युवकों को यातायात नियमों और अपनी जान की कोई भी परवाह नहीं थी। युवकों का स्टंट करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शाहबाद से लेकर रामगंगा पुल से आगे तक युवा स्टंट करते रहे। किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। शाहबाद में तैनात ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर विश्राम सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।