पीलीभीत

Pilibhit News: तेंदुए ने घर में घुसकर मार डाली बकरी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 06 Jul 2023 11:45 PM IST

पूरनपुर। गांव राहुलनगर निवासी रहमतुल्ला के घर में घुसकर तेंदुए ने बकरी को मार डाला। शोर-शराबा करने पर पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। गांव में अक्सर जंगली जानवरों के आने से लोग दहशत में हैं। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे की है। गांव राहुलनगर निवासी रहमतुल्ला ने बताया कि घर में छप्पर के नीचे उसकी बकरी बंधी थी। तेंदुआ ने घर में घुसकर बकरी पर हमला कर मार दिया। आहट पर शोर-शराबा करने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। उन्होंने वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर को पत्र भेजकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button