पीलीभीत

भाजपा की सूची जारी: बरेली में अधीर सक्सेना बने महानगर अध्यक्ष, शाहजहांपुर में शिल्पी को सौंपी जिम्मेदारी

Connect News 24

BJP Released List Of District Presidents and City Presidents

भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की सूची जारी

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने शुक्रवार को नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी। बरेली में जातीय समीकरणों को साधते हुए भाजपा ने अधीर सक्सेना को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इनसे पहले डॉ. केएम अरोरा महानगर अध्यक्ष थे। वहीं जिलाध्यक्ष पद के लिए पवन शर्मा पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। उन्हें फिर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। आंवला के जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव हुआ है। भाजपा ने आदेश प्रताप सिंह को आंवला जिलाध्यक्ष बनाया है। वीरपाल सिंह को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। 

शाहजहांपुर महानगर में शिल्पी को मौका

शाहजहांपुर में पुराने अध्यक्ष केसी मिश्रा पर फिर से संगठन ने भरोसा जताते हुए जिम्मेदारी दी है, जबकि महानगर के अध्यक्ष अरुण गुप्ता को हटाते हुए उनकी जगह पर शिल्पी गुप्ता को मौका दिया गया है। 20 साल में पहली बार किसी महिला को महानगर की जिम्मेदारी दी गईं है। शिल्पी गुप्ता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की रह चुकी हैं। उनकी नियुक्ति ने सभी को चौंका दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button