बदायूं

घर-घर जाकर वोट बढ़वाएं भाजपा कार्यकर्ता : दिनेश

Connect News 24

BJP workers should go door to door to increase votes: Dinesh

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते जिला प्रभारी।स्रोत-भाजपा

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर वोटर चेतना महाअभियान की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट बढ़वाने का काम करें।

प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी ने कहा कि संगठन की मजबूती और अभियान की सफलता का एक ही फॉर्मूला है कि इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता हो। पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ताओं को सतत संपर्क व सतत संवाद की भाजपा की परंपरा के साथ एक बार फिर घर-घर दस्तक देनी है। संगठन के पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान में पूरी ताकत से जुटना चाहिए।

इससे पहले जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस मौके पर एमपी सिंह राजपूत, शारदाकांत शर्मा, अरुण प्रकाश, दुर्गेश वार्ष्णेय, ग्रीशपाल सिसोदिया, नेकपाल कश्यप, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, तेजपाल सागर आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button