पीलीभीत

दहेज के लिए दरिंदगी: दरोगा जेठ ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, एसपी के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

FIR lodged against 10 accused including inspector for dowry and misdeeds case in Pilibhit

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों में एक आरोप दरोगा है, जो पीड़ित विवाहिता को जेठ है। उस पर दुष्कर्म करने का आरोप है।

बरेली की विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह फरवरी 2022 में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। विवाह में उसके घरवालों ने हैसियत के मुताबिक खर्च किया, लेकिन वर पक्ष के लोग उतने से संतुष्ट नहीं थे। वे कार और पांच लाख रुपये मांग रहे थे। 

विवाहिता का आरोप है कि घरवालों ने जब खराब आर्थिक स्थिति के चलते दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो वर पक्ष के लोग विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। इसी बीच 23 जनवरी 2023 को विवाहिता ने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने पुत्री की हत्या करने का प्रयास किया। 12 अप्रैल को जेठ ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। जिसके बाद विवाहिता अपने मायके में रहने लगी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button