बदायूं

क्रिकेट : सुपर किंग्स की टीम फाइनल में पहुंची

Connect News 24

Cricket: Super Kings team reached the final

एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर खेला जा रहा मैच। संवाद

बदायूं। श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर जूनियर टी-20 हीरो कप का आयोजन किया गया। इसमें सुपर किंग्स टीम ने लीग का अंतिम मैच 61 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

बदायूं क्रिकेट ऐसोसिएशन की तरफ से चल रहे मैच में सुपर किंग्स के कप्तान अनमोल विशाल ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय किया। टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बना सकी। अक्षत दुआ ने 69, गुंजन प्रजापति ने 17, विराट ने 17, मयंक ने 14 रनों का सहयोग किया।

ब्लैक पैंथर के गेंदबाज साहिल मौर्य, अनंत, सचिन, अनमोल को एक-एक विकेट मिला। दो खिलाड़ी रन आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर की पूरी टीम 18 ओवर में 93 रनों पर ऑलआउट हो गई। निखिल 22, सचिन 14, विशाल 10, राहुल 12 रन ही बन सके। ऐसे में सुपर किंग्स टीम ने 61 रनों से मैच अपने नाम किया।

अक्षत दुआ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष दीपक सक्सेना, अमरीश गोयल, विपिन अग्रवाल, अंपायर देव गुप्ता, अनिरुद्ध शर्मा मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button