पीलीभीत

Pilibhit News: सुविधा शुल्क मांगने के विरोध में मिल के कर्मचारी को पीटा

Connect News 24

Mill employee beaten up for demanding facility fee

कर्मचारी की पिटाई के बाद चीनी मिल परिसर में एकत्र कर्मचारी ।-संवाद

पूरनपुर। खराबी से चीनी मिल बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बंद हो गई। खराबी दूर होने पर मिल चलती, इससे पहले ही ठेकेदार के लोगों ने एक कर्मचारी की सुविधा शुल्क मांगने के विरोध में पिटाई कर दी। इससे चीनी मिल कर्मचारियों ने एकत्र होकर हंगामा किया। समझौता वार्ता के बाद शाम चार बजे चीनी मिल को चलाया गया।

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे खराबी से चीनी मिल बंद हो गई थी। मिल के बंद होने पर गन्ने की तौल बंद कर दी गई। मिल में मस्टरोल, संविदा कर्मचारियों का जेएम पोर्टल पर पंजीकरण चल रहा है। मिल के बंद होने पर लोडर चलाने वाला कर्मचारी प्रमोद मिल परिसर में पंजीकरण कराने चले गए।

प्रमोद का आरोप है कि ठेकेदार के कर्मचारियों ने पंजीकरण के नाम पर 3140 रुपये सुविधा शुल्क की मांग की। इसका विरोध करने पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। कर्मचारी की पिटाई के विरोध में पटला के समीप एकत्र हुए कर्मचारियों ने हंगामा किया। चीनी मिल जीएम रमाकांत वर्मा भी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित कर्मचारी साथी की पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे ठेकेदार के प्रतिनिधि ने समझौते की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी कार्रवाई पर अड़े रहे। बाद में मिल प्रशासन से वार्ता के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए और गन्ने की पेराई शुरू करा दी गई।

कर्मचारी जेएम पोर्टल पर सुविधा शुल्क की मांग और मांग पूरी न होने पर साथी कर्मचारी की पिटाई का आरोप लगा रहे थे। वार्ता को ठेकेदार का प्रतिनिधि भी कर्मचारियोंं के साथ मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों को समझा दिया गया। विवाद निपटने और कर्मचारियों के मानने के बाद चीनी मिल चलवा दी गई है। – रमाकांत वर्मा, जीएम

कर्मचारी की पिटाई के बाद चीनी मिल परिसर में एकत्र कर्मचारी ।-संवाद

कर्मचारी की पिटाई के बाद चीनी मिल परिसर में एकत्र कर्मचारी ।-संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button