पीलीभीत में महिला की निर्मम हत्या: घर के अंदर पड़ा मिला लहूलुहान शव, घटनास्थल से बरामद हुआ ये सामान

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में जमीन विवाद और पानी निकास को लेकर घर में सो रही महिला की नल के हत्थे से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तीर्थ नगर निवासी 45 वर्षीय जमुना देवी का पति केसरी लाल से विवाद चल रहा था। वह अपने पिता प्रेमराज के साथ पिछले 20 वर्षों से रह रही थी। जमीन और पानी के निकास को लेकर पड़ोस के तुलाराम, अजय, विवेक और सुनील से काफी समय से विवाद चला आ रहा था।
ये भी पढ़ें- बेटी तूने ये क्या किया?: शादी के दो माह बाद दुल्हन ने दी जान, पत्नी का शव देख पति भी फंदे से लटका, ये थी वजह