बदायूं

Budaun News: जरीफनगर में दिल्ली जा रही कार पलटी

Connect News 24

Car going to Delhi overturned in Zarifnagar

जरीफनगर में पलटी कार को देखता पुलिस कर्मी।

दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र में जुनावई के नजदीक एक कार खाई में अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में दो बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। कार बदायूं से दिल्ली जा रही थी।

बताया जाता है कि संभल जिले की सीमा के नजदीक पहुंचते ही एक आवारा पशु को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सभी लोगों को कार से बाहर निकलवाया। सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button