बदायूं

Budaun News: स्नातक में प्रवेश के लिए 20 तक कर सकेंगे आवेदन

Connect News 24

17 जुलाई तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर होगा पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। विश्वविद्यालय ने स्नातक में दाखिले के लिए प्रवेश पोर्टल को खोल दिया है। ऐसे में स्नातक में दाखिला लेने वाले आवेदन कर सकते हैं। हालांकि विश्वविद्यालय ने 20 जुलाई इसकी अंतिम तिथि रखी है। साथ ही विश्वविद्यालय के पोर्टल पर पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 17 जुलाई निर्धारित की है।

महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया पिछले माह शुरू की गई था। साथ ही कॉलेज में दाखिले की अंतिम तिथि सात जुलाई निर्धारित की थी, लेकिन छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने बाद में दाखिले की तिथि में परिवर्तन करते हुए उसे बढ़ा दिया।

राजकीय डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि अगर किसी छात्र या छात्रा ने अब तक विश्वविद्यालय के पाेर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, जबकि वह स्नातक में दाखिला लेने का इच्छुक है। तो वह 17 जुलाई तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपना पंजीकरण 150 रुपये देकर ऑनलाइन करा लें।

वहीं जिस डिग्री कॉलेज में दाखिला लेना है, वहां पर 20 जुलाई तक आवेदन कर दें। उसके बाद में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। तब दाखिले हो पाएगा। अन्यथा की स्थिति में वह दाखिला नहीं ले पाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button