Schools

BSSC ने जारी किए CGL परीक्षा 2023 के नतीजे, ये रहा रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

Connect News 24

BSSC Declares CGL 3 Result 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टेस्ट 3 के प्रिलिमिनेरी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जो बीएसएससी सीजीएल 3 परीक्षा में बैठे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा, जिसका पता ये है – bssc.bihar.gov.in. इस वेबसाइट पर जाकर आप बताए गए स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं.

इतने कैंडिडेट्स का हुआ सेलेक्शन

बिहार एसएससी की सीजीएल परीक्षा में इस साल करीब 6 लाख कैंडिडेट्स ने भाग लिया था. इनमें से प्री परीक्षा केवल 11,240 कैंडिडेट ही पास कर पाए हैं. यानी मेन्स एग्जाम के लिए कुल 11,240 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. रिजल्ट के साथ ही बीएसएससी सीजीए के कट-ऑफ मार्क्स भी रिलीज किए गए हैं. इस बार का जनरल कैटेगरी का हाइऐस्ट कट-ऑफ रहा – 99.4613854.

इन आसान स्टेप्स से देखें रिजल्ट

  • बीएसएससी सीजीएल 3 परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी bssc.bihar.gov.in पर.
  • यहां होमपेज पर Latest Updates सेक्शन तलाशें. मिलने पर इस पर क्लिक करें और जो पेज खुले उस पर Result नाम का कॉलम देखें.
  • लिंक मिलने पर इस पर क्लिक करें. ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएगा.
  • इस पेज पर आपसे आपके डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर आदि जानकारियां मांगी जा सकती हैं.
  • इन्हें भरें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें.

अब देनी होगी आगे की परीक्षा

जिन कैंडिडेट्स का सेलेक्शन बीएसएससी सीजीएल प्री परीक्षा में हो गया है, उन्हें अब आगे की परीक्षा यानी मेन्स एग्जाम देना होगा. मेन्स एग्जाम की तारीख अभी साफ नहीं की गई है. कुछ ही दिनों में इस बाबत नोटिस जारी किया जाएगा. लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. मेन्स एग्जाम के बाद फिजिकल एबिलिटी टेस्ट होगा और इंटरव्यू का आयोजन भी किया जाएगा.

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से सेक्रेटियाट असिस्टेंट, प्लानिंग असिस्टेंट, मलेरिया इंस्पेक्टर, डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड – सी और ऑडिटर जैसे पद पर भर्ती होगी. कुल 2187 पद भरे जाएंगे.

रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: टीचर के 8 हजार से ज्यादा पद पर चल रही है भर्ती, लास्ट डेट पास है जल्द कर दें अप्लाई. 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button