बरेली

जन्मदिन पर बीटेक छात्र की मौत: केक खरीदकर घर पर रखा, लेकिन काट न सका अमन; हादसे में गई जान

Connect News 24

btech student died on his birthday in Pilibhit

अमन का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में एक युवक की उसके जन्मदिन पर मौत हो गई। वह केक खरीदकर घर पर रखने के बाद दोस्तों संग बाइक से गया था। इसी दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजन उसके वापस आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन हादसे की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं।  

शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी हरीश माथुर का 21 वर्षीय पुत्र अमन बीटेक का छात्र था। उसका शुक्रवार को जन्मदिन था। वो दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

गोशाला को बना दिया बरातघर: प्रधान के बेटे ने सजाई महफिल, तिलक समारोह में बुलाईं महिला डांसर

अमन शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर केक खरीदकर घर रखकर आया था, लेकिन काट न सका। बनकटी रोड पर हुए हादसे में मौत की खबर घर आ गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। अमन की मौत हादसे के दौरान सिर में चोट आने के कारण हुई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button