बदायूं

Budaun: बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, चालक की मौत, एक घायल

Connect News 24

Truck driver dies in accident on Bareilly Mathura Highway

हाईवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार तड़के दो ट्रकों की टक्कर हो गई, जिससे बरेली के संजय नगर निवासी चालक अनिल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनिल पुत्र जगदीश अपना ट्रक लेकर बदायूं से बरेली जा रहा था। उसके ट्रक में धान की बोरियां लदी थीं। हेल्पर के तौर पर उसका भाई भी ट्रक में सवार था।

 

यह ट्रक मंगलवार सुबह करीब 3:00 बजे बिनावर थाने के नजदीक पहुंचा था। उसके आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेकर पर ब्रेक लगाए कि तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा अनिल का ट्रक टकरा गया, जिससे उसके ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- Budaun News: दातागंज में पहले दिन 50 दुकानें जमींदोज, आज भी चलेगा बुलडोजर, 200 और गिराई जाएंगी

उसका शव ट्रक के केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे तैसे चालक के शव को बाहर निकाला। हादसे में उसका भाई भी घायल हुआ है, उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button