Budaun: बहला-फुसलाकर किशोरी को ले गया था दूसरे समुदाय का युवक, आठ दिन बाद बाईपास पर मिली

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बदायूं के उझानी में पिछले दिनों दूसरे समुदाय के युवक के साथ लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। आरोपी युवक अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।
उझानी के मोहल्ला साहूकारा निवासी वाहिद आठ दिन पहले दूसरे मोहल्ले की किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। किशोरी के पिता ने वाहिद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दो समुदाय के बीच होने की वजह से शासन स्तर पर इसे संज्ञान ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी के परिजनों पर दबाव बनाया तो वाहिद कस्बे से भाग गया।
ये भी पढ़ें- पत्नी ने कराई पति की हत्या: फुफेरे भाई ने प्रेम सिंह को पहले पिलाई शराब, फिर चादर से घोंट दिया गला
लापता किशोरी को पुलिस ने सोमवार शाम को कस्बे में बाईपास से बरामद कर लिया। घटना के बारे में उससे जानकारी करने के बाद उसे देर शाम ही वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। किशोरी के पिता ने आरोपी से जानमाल का खतरा बताया था।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी का वहां से ही जिला अस्पताल में मेडिकल कराया जाएगा। किशोरी ने फिलहाल आरोपी के बारे में कुछ खास नहीं बताया है। मेडिकल हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।