Shahjahanpur News: जीएफ और एसएस कॉलेज में बीएड की सीटें फुल
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:40 AM IST

जीएफ कॉलेज, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। जिले के एसएस और जीएफ कॉलेज में बीएड की सीटें फुल हो चुकी हैं। इन कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस और एडेड से संबंधित सीटें शामिल हैं। कुछ निजी महाविद्यालयों में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हुई हैं।
एसएस कॉलेज में बीएड की 50 सीटें हैं, जोकि सेल्फ फाइनेंस के तहत आती हैं। कॉलेज के बीएड विभागाध्यक्ष प्रभात शुक्ला ने बताया कि ये सभी सीटें भर चुकी हैं। जबकि जीएफ कॉलेज में मैनेजमेंट की 50 और काउंसलिंग वाली 50 सीटें हैं। काउंसलिंग की सभी सीटों पर प्रवेश पूरे हो चुके हैं, वहीं मैनेजमेंट की 42 सीटें भर गईं हैं। बाकी की सीटों के लिए भी आवेदन प्राप्त हुए हैं जिन पर विचार चल रहा है। ये सीटें सिर्फ मुस्लिम समाज के छात्र-छात्राओं के लिए हैं। इन दो कॉलेजों के अलावा जिले के मिर्जापुर ब्लॉक में दो और पुवायां में एक कॉलेज है। इनमें बीएड की कक्षाएं लगती हैं। एक इंस्टीट्यूट में भी बीएड की हैं तो निगोही के एक कॉलेज में बीएलएड की कक्षाएं संचालित हैं, जोकि बीएड की तरह ही मान्य हैं। बीएड की पढ़ाई के लिए प्रवेश जहां स्नातक में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मिलता है, वहीं बीएलएड के लिए 12वीं पास के बाद प्रवेश मिल जाता है। इन कॉलेजों में खाली सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। सीधे प्रवेश भी दिए जा रहे हैं।