बदायूं

Budaun News: मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के सामने खड़ी 10 निजी एंबुलेंस सीज

Connect News 24

10 private ambulances parked in front of medical college, district hospital seized

शहर में जिला अस्पताल के सामने एंबुलेंस चेक करने पहुंचे अ​धिकारी। संवाद

बदायूं। शहर में बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निजी रोगी वाहनों (एंबुलेंस) की चेकिंग की। इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के सामने 10 निजी एंबुलेंस पकड़ी गईं। उन्हें कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इन्हें सीज कर दिया।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट रामजी लाल, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीष कुमार और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने छापा मारा। मेडिकल कॉलेज के सामने अवैध रूप से निजी एंबुलेंस का संचालन कराया जा रहा था। मरीजों को लाने-ले जाने के लिए मनमाना किराया वसूला जा रहा था। यहां से तीन एंबुलेंस पकड़ी गईं। उन्हें सीज कर दिया गया।

इसके बाद अधिकारियों ने जिला अस्पताल के सामने छापा मारा। यहां लाइन से खड़ीं सात एंबुलेंस पकड़ी गईं। इन एंबुलेंस की लगातार शिकायतेंं मिल रहीं थीं। इन्हें संचालित करने वाले अस्पताल से मरीजों को ले जाते थे लेकिन एंबुलेंस में सुविधाओं का अभाव रहता था। न तो इन पर कोई फार्मासिस्ट था और न ही कोई प्रशिक्षित कर्मचारी। चालक ही मरीज को ऑक्सीजन लगा देते थे। इन एंबुलेंस को भी सीज कर दिया गया। सभी एंबुलेंस को शेखूपुर पुलिस चौकी परिसर में खड़ा करा दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button