Pilibhit News: ओवरलोड गन्ना ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राॅली को एआरटीओ ने किया सीज

चेकिंग करते एआरटीओ । स्रोत – एआरटीओ
गन्ना वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर एआरटीओ ने बीसलपुर में गन्ना भरे वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो वाहनों को सीज करते हुए चार का चालान किया गया।
ओवरहाइट एवं ओवरलोडिंग की मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बीसलपुर में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें ओवरहाइट गन्ना लेकर चीनी मिलों को जा रहीं ट्रैक्टर ट्राॅलियों एवं ट्रकों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई अमल में लाई गई।
चेकिंग के दौरान दो ऐसे ट्रैक्टर जिनके पीछे काफी बड़ी साइज की ट्रॉली लगी हुई थी और उसमें अत्यधिक ऊंचाई तक गन्ना भरा था को सीज कर दिया गया। इसके अलावा अन्य चार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
सीज़ किए गए वाहनों से 20-20 हजार रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया। साथ ही गन्ना ले जा रहे अन्य वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता में ही गन्ने का परिवहन करने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने, ट्रैक्टर ट्राॅली के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप लगाने, अपनी लेन में ही वाहन चलाने के निर्देश दिए।