बदायूं

Budaun News: शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र की 12 सड़कों का होगा निर्माण

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 30 Oct 2023 12:56 AM IST

बदायूं। लंबे अरसे से जर्जर पड़ीं शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र की सड़कें अब चकाचक होंगी। शासन ने 12 सड़कों के निर्माण के लिए सवा तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अब लोक निर्माण विभाग इन सड़कों का निर्माण कराएगा। सड़कों के बनने के बाद 40-50 गांव की करीब सवा लाख की आबादी को लाभ होगा।

शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गांवों को जोड़ने वाली कई सड़कों की हालत काफी समय से खस्ताहाल थी। इस वजह से लाखों की आबादी वाले इलाके के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थीं। सपा से विधायक हिमांशु यादव ने सभी जर्जर और खस्ता हाल सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को अपनी ओर से प्रस्ताव बनाकर दिया।

इन गांवों के रामभरोसे, घनश्याम, रामदीन, लखन, बुधसेन आदि लोगों ने बताया कि बरसात में इन सड़कों पर चलना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इन सड़कों के बन जाने से कई गांव के लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा। उम्मीद है कि जल्दी टेंडर की प्रक्रिया होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।

बदन सिंह

बदन सिंह


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button