Budaun News: 121 लोगाें ने किया रक्तदान
बदायूं। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की तरफ से आरके दत्ता की पुण्यतिथि व डॉ. एम विश्वश्वरैया के जन्मदिन पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन लोक निर्माण विभाग के एकता सदन में किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीएम मनोज कुमार ने किया। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिला सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि इंजीनियर देश के प्रति समर्पित होते हुए सभी विकास कार्य के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 172 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा 121 यूनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री इंजीनियर आलोक कुमार,एसी पाल, देवपाल सिंह, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, अजय गंगवार, अमन कुमार मौजूद रहे। संवाद



