बदायूं

Budaun News: रास्ते में भैंस बांधने की शिकायत पर प्रधान को पीटा, चार पर रिपोर्ट

Connect News 24

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी में ग्राम प्रधान को रास्ते में भैंस बांधने की शिकायत करना भारी पड़ गया। गांव के लोगों ने उन्हें घेरकर पीट दिया, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं।

ग्राम प्रधान मुकेश ने दो दिन पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी कि कुछ लोग अपने पशुओं को रास्ते में बांध रहे हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसको लेकर बृहस्पतिवार रात अनमोल, उसके भाई हरीश, छत्रपाल उर्फ मल्लू और पुष्पेंद्र उर्फ नीरज ने ग्राम प्रधान को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की, जिससे प्रधान को काफी चोटें आईं। प्रधान ने चारों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है तो वहीं पुलिस ने प्रधान का मेडिकल करा दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button