बदायूं
Budaun News: श्रद्धालुओं ने मनाया गणेश जन्मोत्सव

बिल्सी के बालाजी दरबार में गणेश कथा सुनकर झूमती महिलाएं। संवाद
बिल्सी। श्री सिद्धपीठ बालाजी धाम के तत्वावधान में चल रही पांच दिवसीय कथा के दूसरे दिन भगवान गणेश का धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया।
पंडित भूदेव शंकर ने गणेश जन्म की कथा सुनाई। इस मौके पर महंत मटरूमल महाराज, स्वतंत्र राठी, चारु सोमानी, संजीव शर्मा, जितेंद्र वाष्णेय, मोहित माहेश्वरी, मोहित देवल, सौरभ सोमानी आदि मौजूद रहे। संवाद



