बदायूं

Budaun News: झोलाछाप ने घर में फंदे से लटककर की थी आत्महत्या

Connect News 24

The quack had committed suicide by hanging himself in his house.

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक फारिक के परिजन। संवाद

पत्नी की तहरीर पर तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

खुलासा : परिवार वालों ने खुद ही रखा शव और लगाया था हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

इस्लामनगर (बदायूं)। गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे बृहस्पतिवार रात मिले शव के मामले में खुलासा हुआ है कि मरने वाले झोलाछाप ने फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। परिवार वाले शव को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए थे लेकिन घर लौटने के दौरान उन्होंने शव को एक्सप्रेस-वे किनारे रख दिया था और तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। बाद में पत्नी ने तीनों लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग की पुष्टि हुई है।

थाना क्षेत्र के गांव नसरौल निवासी फाकिर हुसैन की पत्नी राबिया के मुताबिक फाकिर पिछले 15-20 साल से करनपुर के सुरेंद्र के मकान में अपनी दुकान चला रहा था। करीब तीन माह पहले सुरेंद्र ने अपनी दुकान खाली करा ली। इसके बाद फाकिर ने नजदीक ही दूसरी दुकान ले ली। पांच सितंबर को सुरेंद्र, उसके बेटे अमन और सोनू ने फाकिर के साथ मारपीट की।

उस पर आरोप लगाया कि वह उसकी दुकान के ग्राहक अपनी दुकान में बुला लेता है। उसके साथ हुई मारपीट सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। राबिया के अनुसार तब से आरोपी लगातार उसके पति को धमकी दे रहे थे। उससे कह रहे थे कि या तो वह अपनी दुकान बंद कर दे या फिर वह उसे जान से मार देंगे।

वह कई लोगों के सामने उसके पति के साथ गाली-गलौज भी कर चुके थे। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे फाकिर हुसैन ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार वाले फाकिर को तुरंत फंदे से उतारकर एक अस्पताल ले गए लेकिन जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बाद में परिवार वालों ने ही शव को एक्सप्रेस-वे किनारे रख दिया और तीनों लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। जब पुलिस ने मामले की छानबीन की और अस्पताल में जाकर जानकारी की तो पता चला कि फाकिर की हत्या नहीं उसने आत्महत्या की थी।

इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि फाकिर ने आत्महत्या की थी। ऐसे में पत्नी राबिया की तहरीर पर सुरेंद्र, अमन और सोनू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button