बदायूं

Budaun News: ई-रिक्शा पर सवार थे 15 स्कूली बच्चे, सीज

Connect News 24

15 school children were riding on e-rickshaw, seized

ई-रिक्शा में बैठे स्कूल के 15 बच्चे।स्रोत-एआटीओ

बदायूं। जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सोमवार को पीटीओ रमेश चंद्र प्रजापति ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बदायूं शहर से लेकर बरेली हाईवे पर कई वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान एक ऐसा ई-रिक्शा पकड़ा गया, जिस पर स्कूल के 15 बच्चे सवार थे। सभी बच्चों को ठूंस ठूंसकर ई-रिक्शा पर बैठाया गया था। पीटीओ ने ई-रिक्शा को सीज कर दिया।

वह उस स्कूल में भी गए, वहां कोई रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र नहीं लगा था। बाद में उन्हाेंने अभियान के दौरान 10 वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगवाए। दो बाइक और दो ट्रैक्टर समेत आठ वाहनों का चालान किया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button