पीलीभीत
Pilibhit News: घर से 100 लीटर शराब बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
पूरनपुर। पुलिस ने गांव रंपुरा कपूरपुर निवासी छत्रपाल के घर अवैध शराब बनने की सूचना पर छापेमारी की।
कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि छत्रपाल और उसके पुत्र रमाकांत को गिरफ्तार कर सौ लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। 500 लीटर लहन मौके पर नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि छत्रपाल पर शराब बरामदगी के इससे पहले तीन और उसके पुत्र रमाकांत पर एक मुकदमा दर्ज है। पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद