बदायूं

Budaun News: शादी समारोह में दावत खाने के बाद 16 बच्चे बीमार, 10 को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Connect News 24

16 children fell ill after eating the feast at the wedding ceremony in Budaun

अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर में रविवार रात शादी समारोह में दावत खाने गए 16 बच्चे बीमार हो गए। उनको आनन-फानन कादरचौक सीएचसी लाया गया, जहां से 10 बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने रात में ही अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना। 

गांव खेड़ा जलालपुर निवासी लालाराम के बेटे की शादी है। रविवार की शाम लालाराम के यहां तिलक की दावत चल रही थी। गांव के सभी लोग दावत खाने गए थे। दावत खाकर सभी अपने-अपने घर लौटे। घर पर पहुंचने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।  


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button