बदायूं

Budaun News: बुकिंग क्लर्क ने की व्यापारी और महिला से अभद्रता

Connect News 24

उझानी (बदायूं)। रेलवे स्टेशन पर तत्काल आरक्षण कराने के लिए पहुंचे लोगों और बुकिंग क्लर्क के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि क्लर्क ने जानकारी नहीं देने का कारण पूछने पर व्यापारी समेत महिला से अभद्रता भी की। बाद में दोनों की ओर से रेलवे की परिवाद पुस्तिका में शिकायत दर्ज कर दी गई है।

पंजाबी काॅलोनी निवासी जयपाल थरेजा को शिरडी जाने के लिए टिकट बुक कराना था। इसके लिए वह दो-तीन लोगों के साथ स्टेशन पर पहुंचे। बुकिंग क्लर्क से आरक्षण के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि दूसरी बार यही पूछने पर क्लर्क भड़क गया। इसे लेकर व्यापारी और क्लर्क के बीच कहासुनी हो गई। कमोवेश ऐसा ही किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी देवी गुप्ता के साथ हुआ। देवी गुप्ता ने बताया कि सुबह जब वह स्टेशन पर पहुंची तो बुकिंग क्लर्क ने केबिन में आकर बात करने को कहा। आरोप है कि क्लर्क ने उनके साथ अभद्रता की।

कुछ अन्य यात्रियों ने भी बुकिंग क्लर्क के व्यवहार पर सवाल उठाए। देवी गुप्ता को प्रयागराज जाने के लिए आरक्षण कराना था। बाद में थरेजा और देवी गुप्ता की ओर रेलवे की परिवाद पुस्तिका में शिकायत दर्ज करा दी गई है। गुप्ता की ओर से रेलवे के अफसरों को भी शिकायत भेजी गई है।

इधर, स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि परिवाद पुस्तिका में दो शिकायत दर्ज हुई हैं। अफसरों को अवगत करा दिया है। विवाद किस वजह से हुआ, इस बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। शिकायत पर विभागीय स्तर से जांच होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button