बदायूं

Budaun News: जिले में टीबी के 178 नए मरीज चिह्नित, मुफ्त इलाज शुरू

Connect News 24

बदायूं। क्षय रोग विभाग की ओर से 23 नवंबर से खोजी अभियान की शुरुआत की थी गई है। मंगलवार तक 7.12 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें टीबी के 178 मरीज पाए गए हैं। सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

टीबी के मरीज घरों से निकलकर सही तरह से जांच नहीं करा रहे थे। खांसी बुखार होने पर बिना जांच के ही झोलाछापों से इलाज कराना शुरू कर दिया था। क्षय रोग विभाग ने शासन के निर्देश पर 23 नवंबर से खोजी अभियान चलाया। इस अभियान के लिए जिले भर में 281 टीमों को लगाया गया था।

विभाग को हर रोज 70 हजार लोगों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य दिया गया था। कुल दस दिवस में टीमों ने सर्वे कार्य किया। मंगलवार शाम तक टीमों द्वारा 7.12 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई । इसमें 3749 ऐसे मरीज मिले जिनमें टीवी के लक्षण दिखाई दे रहे थे।

सभी सैंपलों की जांच 34 सरकारी लैबों पर कराई गई, जिसमें 178 मरीज टीबी के पाए गए हैं। यह ऐसे मरीज थे कि अगर खोजी अभियान नहीं चलता तो झोलाछापों से इलाज कराकर बीमारी को भयंकर रूप दे सकते थे। अब इन सभी संक्रमितों का टीबी का फ्री इलाज शुरू किया गया है।

वर्जन

एक टीम में तीन कर्मी शामिल थे। जिले में 843 कर्मी टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग करने में लगाए गए थे। एक दिन में 70 हजार लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य मिला जिसके अनुसार हर रोज स्क्रीनिंग की गई और 7.12 लाख लोगों की स्क्रीनिंग करने में टीमें सफल रही। 178 मरीजों का उपचार शुरू करा दिया गया है। – डॉ. विनेश कुमार, क्षय रोग अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button