रामपुर

UP: प्रेम विवाह के पांच माह बाद महिला की हत्या, इस हाल में मिला शव, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप

Connect News 24

Woman murdered in Rampur after five months of love marriage

विवाहिता का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रामपुर के मिलक क्षेत्र के तिराह गांव में शादी के पांच माह बाद ही प्रेम विवाह करने वाली मनीषा (21) का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति, ननद व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के मोहल्ला रम्पुरा निवासी निशा ने अपनी बेटी मनीषा की शादी पांच माह पहले कोतवाली क्षेत्र के तिराह गांव निवासी ढाकन लाल के बेटे गोपी के साथ की थी। बुधवार की सुबह गोपी ने निशा को फोन करके बताया कि मनीषा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है और खोल नहीं रही है। सूचना पर मनीषा के मायके वाले और पुलिस पहुंचे तब तक ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर बेड पर लिटा दिया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button