Budaun News: समाधान दिवस में 39 शिकायतें आईं, निस्तारण सिर्फ तीन का

बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतोें को सुनते अधिकारी
लगातार शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं/बिसौली। संपूर्ण समाधान दिवस के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। शिकायताें पर शिकायतें फिर भी सुनवाई नहीं, सिर्फ आश्वासन देकर काम चलाया जा रहा है।
शनिवार को बिसौली तहसील में डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें दोपहर एक बजे तक कुल 39 शिकायतें आईं। इसके बाद डीएम प्रशासनिक काफिले के साथ संभावित बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने चले गए। हालांकि इन 39 शिकायतों में कुछ शिकायतकर्ता ऐसे थे कि जो पहले भी अधिकारियों से कई मर्तबा शिकायत कर चुके थे।
कालूपुर के भूरे सिंह ने बताया कि चर्क मार्ग को लेकर समस्या है, आजतक सिर्फ आश्वासन मिला है। कंदरपुर के मौजूदा प्रधान सोमपाल ने बताया कि वह भी एक साल से चकरोड को लेकर शिकायत कर चुके हैं। बसौमी निवासी बदन सिंह ने बताया कि उनका सूची में नाम है, लेकिन 20,000 रु़पये नहीं दिए। आज फिर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की है।
–
चक्कर पर चक्कर, निस्तारण नहीं
गांव सिंगथरा निवासी नन्हे सिंह को 2012 में खेती करने के लिए पट्टे पर जमीन मिली थी। जनवरी 2022 में संक्रमणीय घोषित कराने के लिए आवेदन किया था। ग्रामीण की शिकायत थी कि पर तब से आज तक शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन आवेदन पर आज तक कुछ नहीं किया गया।