बदायूं
Budaun News: 80 लीटर अवैध शराब बरामद, चार को भेजा जेल

वाहनो में शराब की चेकिंग करती आबकारी विभाग की टीम। स्रोत- आबकारी विभाग
बदायूं। मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने दिल्ली-बदायूं हाईवे पर वाहनों की तलाशी का अभियान चलाया। वहीं कादरचौक और बिसौली क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया।
जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने बिसौली और कारदचौक में दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 80 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। थाना कादरचौक में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा है। आबकारी टीम में इंस्पेक्टर रोहित शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद