बदायूं

Budaun News: अंडर 16 क्रिकेट चयन ट्रायल में अभिनव का कमाल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 16 Oct 2023 12:06 PM IST

बदायूं। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से इंटर जोन अंडर 16 क्रिकेट का चयन व ट्रायल मैच पिछले दिनों मुरादाबाद में हुआ था जिसमें जिला निवासी अभिनव दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन कर यूपी की पश्चिम क्षेत्र की क्रिकेट टीम में जगह बना ली है।

रविवार को शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा में फिर उसका ट्रायल मैच हुआ। मुरादाबाद में बरेली मंडल की टीम से खेलते हुए अभिनव ने 47 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष शर्मा ने बताया कि अभिनव ने प्रारंभिक क्रिकेट के गुण एसके मैदान बदायूं में सीखे हैं।

अब वह विजय दहिया क्रिकेट अकादमी गुड़गांव में खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में यूपी के 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक सक्सेना, रविंद्र मोहन सक्सेना, अमरीश गाेयल, राहुल चौबे ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button