बदायूं

Budaun News: पड़ोसी गांव में मिला उघैती इलाके से लापता मासूम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 16 Oct 2023 12:08 PM IST

Innocent child missing from Ughaiti area found in neighboring village

वजीरगंज थाने में अपने माता-पिता के साथ निवेश। संवाद

बदायूं। उघैती इलाके में रिश्तेदारी में आया मासूम शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। पुलिस ने अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की लेकिन रविवार सुबह वह पड़ोसी गांव में मिल गया। पुलिस ने उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया।

वजीरगंज कस्बे के मोहल्ला गोपालपुर निवासी रिंकू की ननिहाल उघैती थाना क्षेत्र के गांव शाहवर खेड़ा गांव में है। शनिवार को रिंकू का चार वर्षीय बेटा निवेश और पांच वर्षीय बेटा राघव अपनी दादी मोरकली के साथ शाहवर खेड़ा आए थे।

शनिवार शाम करीब पांच बजे दोनों बच्चे गांव के मंदिर पर खेल रहे थे। इसी दौरान निवेश लापता हो गया जब वह देर शाम तक घर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उसका कुछ पता नहीं चला तो रिंकू ने थाने जाकर उसके अपहरण की एफआईआर दर्ज करवा दी।

बताते हैं कि गांव में कुछ लोग शाम को पुआल ढो रहे थे। बालक उन्हीं की बैलगाड़ी के पीछे-पीछे चला गया। रात को एक व्यक्ति ने बच्चे को सुरक्षा की दृष्टि से अपने घर में सुला दिया। सुबह उसने बच्चे के परिवार वालों को तलाश किया और पुलिस को सूचना दे दी। वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चे को बरामद कर थाने ले आई। बाद में पुलिस ने निवेश को परिवार वालों को सौंप दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button