बदायूं

Budaun News: डाकघर निरीक्षक से गालीगलौज

Connect News 24

पुलिस ने दर्ज की तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने डाकघर निरीक्षक से गालीगलौज के मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। निरीक्षक डाकघर का आरोप है कि उनके यहां तैनात डाकपाल को दूसरी जगह लगाने पर उसके परिवार वालों ने अभद्रता की और उन्हें धमकी दी।

डाकघर निरीक्षक विचित्र कुमार गुप्ता के मुताबिक बमनोसी में तैनात शाखा डाकपाल के छुट्टी पर जाने पर उन्होंने पुसगवां के डाकपाल आयुष जौहरी को वहां लगा दिया था। इससे गुस्साए उनके पिता अरुण कुमार जौहरी, उनकी बुआ निमिषा जौहरी और मोहिनी दुबे 24 जुलाई को उनके कार्यालय आए। उन्होंने कार्यालय में आते ही अभद्रता शुरू कर दी।

शोर शराबा सुनकर डाकघर के तमाम कर्मचारी आ गए। इसके बावजूद वे अभद्रता करते रहे। इस पर उन्होंने गार्ड को बुलाया और महिलाओं को शांत कराने को कहा। फिर भी वह अभद्रता करते रहे और उन्होंने फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर फंसाने की धमकी दी। निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ गालीगलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button