बदायूं

Budaun News: यहां तो कदम-कदम पर गड्ढे… आखिर कैसे निकलें

Connect News 24

Here there are pits at every step... how to get out

मोंटू शर्मा।

बरेली-रामपुर और 50 गांवों को जोड़ने वाला दबतोरी रोड बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी

बिसौली। नगर के दबतोरी मार्ग पर कदम-कदम पर गड्ढे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों के लिए भी बवाले जान बन गए हैं। बाईजी मंदिर के पास यही गड्ढे तालाब के रूप में तब्दील हो चुके हैं। बरसात के मौसम में तो इनसे होकर गुजरना एवरेस्ट फतेह करने सरीखा साबित होता है।

दबतोरी रोड के गड्ढे बीते कुछ वर्षों से और ज्यादा बुरी हालत में आ चुके हैं। दोपहिया वाहन चालक अक्सर इन गड्ढों में गिरकर चुटैल होते रहते हैं। पैदल चलने वालों को भी यहां से गुजरना आसान नहीं होता। बिसौली से दबतोरी होते हुए यह मार्ग जिले के कई गांवों समेत सिरौली, रामपुर, बरेली, शाहबाद के कुल 50 गांवों को भी जोड़ता है।

बिसौली से रामपुर शाहबाद जाने वाले लाेग ज्यादातर इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में लगभग एक किलोमीटर का टुकड़ा खराब होने से उन्हें काफी दिक्कत उठानी पड़ती है।

आम जनता के अलावा तमाम जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अफसर भी इस मार्ग से होकर गुजरते हैं, लेकिन गाड़ियों के बंद शीशों से उन्हें आम जनता की यह समस्या दिखाई नहीं देती। ऐसा भी नहीं कि नागरिकों ने इस समस्या की शिकायत न की हो। बावजूद इसके समस्या जस की तस रही।

दबतोरी रोड निवासी तमाम लोगों ने आईजीआरएस के अलावा लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद को ट्वीट कर समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई, लेकिन हर बार लोनिवि के अधिकारियों द्वारा गुमराह कर शिकायत को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। लोगों का तो यहां तक कहना है कि विभाग ने कागजों में इस सड़क को गड्ढामुक्त दर्शा दिया है।

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

फोटो- 7

मैंने कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल के अलावा विभाग के मंत्री व अफसरों से शिकायत की लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। यहां से होकर तमाम नेता व अधिकारी गुजरते रहते हैं पर किसी को जनता की दिक्कत नजर नहीं आती। अधिकारियों की मनमानी से सरकार की छवि खराब हो रही है।

– उदित शर्मा, युवा नेता

फोटो-8

रोड पर गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। अक्सर इन गड्ढों से गुजरने वाले बाइक सवार चोटिल होते रहते हैं। शासन प्रशासन को अतिशीघ्र इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

– रामाधार शर्मा, शिक्षक

फोटो- 9

हर रोज गुजरने वाले लोगों के लिए ये गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। एक दो बार तो मैं स्वयं इन गड्ढों में फिसल चुका हूं। कई बार शिकायत की लेकिन नतीजा सिफर ही निकला। विभागीय अधिकारियों समेत प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है।

– गुड्डू पाराशरी, व्यापारी

फोटो- 21

सड़क पर गड्ढों की वजह से सभी परेशान हैं। शाहबाद, रामपुर आदि जगहों पर जाने के लिए यही सड़क का ज्यादा उपयोग होता है, लेकिन एक किमी के हिस्से में वाहन हिचकोले की खाते हैं। अधिकारियों पर शिकायतों का कोई असर नहीं हो रहा।

– मोंटू शर्मा, नागरिक

हमें इस रोड की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है और न ही कोई शिकायत इस संबंध मे प्राप्त हुई है। इसकी जानकारी करते हैं। बजट की उपलब्धता के अनुसार आगे की कार्रवाई करते हुए कार्य कराया जाएगा।

-डीपी सिंह, एक्सईएन, निर्माण खंड, पीडब्ल्यूडी

मोंटू शर्मा।

मोंटू शर्मा।

मोंटू शर्मा।

मोंटू शर्मा।

मोंटू शर्मा।

मोंटू शर्मा।

मोंटू शर्मा।

मोंटू शर्मा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button