बदायूं

Budaun News: झूठा निकला बच्ची की हत्या का आरोप, आरोपी थाने से छोड़े

Connect News 24

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कंडेला में रहने वाले नेत्रपाल ने अपने ही सौतेले बड़े भाई व भतीजे के खिलाफ आठ माह की बच्ची की हत्या और पत्नी से मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में मामला फर्जी पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की हत्या नहीं बल्कि सूखा रोग होने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को थाने से छोड़ दिया है। अब मुकदमा भी खत्म करने जा रही है।

एसओ मुसाझाग शिवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि नेत्रपाल ने आरोप लगाया था कि उसके सौतले भाई दीनदयाल, भतीजे रोहित और भाभी द्रोपा पर आरोप लगाया था कि इन लोगों ने घर में घुसकर हमला किया। उसकी पत्नी गीता के साथ मारपीट की। यहां तक की उसकी दुधमुंही बच्ची को भी नहीं छोड़ा। उसके साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो नेत्रपाल मना करने लगा लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के लिए पीएम होना जरूरी बताया।

पुलिस ने इस मामले में गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी दीनदयाल और उसके परिवार को हिरासत में ले लिया था लेकिन आरोपी खुद को बेकसूर बता रहा था। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की। ग्रामीणों से जानकारी की। फिर बच्ची के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देखी तो मारपीट की बात सामने नहीं आई बल्कि उसकी मौत सूखा रोग होने के कारण आई। पुलिस की जांच में आरोप फर्जी पाए गए। पुलिस ने हिरासत में लिये आरोपियों को थाने से छोड़ दिया और अब मुकदमा दर्ज कराने वाले नेत्रपाल के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में कार्रवाई की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button