Budaun News: छह साल की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
-वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला
-पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाल सुधार गृह भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं । वजीरगंज थाना पुलिस ने छह वर्ष का बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी छह साल की बेटी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसे टॉफी दिलाने का लालच दिया और अपने साथ सुनसान जगह ले गया । किशोर ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। आपबीती सुनने के बाद परिजन बालिका को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया।



