बदायूं

Budaun News: बाइक को सांड़ ने मारी टक्कर

Connect News 24

बिल्सी। बदायूं बाइपास पर बनी आसरा कॉलोनी के पास सड़क पर उत्पात मचा रहे एक सांड़ ने बाइक सवार पालिका कर्मी की बाइक में टक्कर मार दी। इससे पालिका कर्मी का एक पैर टूट गया।

नगर पालिका परिषद में सफाई नायक के पद पर तैनात पप्पू अली सोमवार की शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से गांव गुलडि़या थाना मूसाझाग को जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बदायूं बाइपास मार्ग पर स्थित आसरा कॉलोनी के निकट पहुंची। यहां सड़क पर दो सांड़ उत्पात मचा रहे थे। पप्पू अली बाइक को रोककर खड़ा हो गया। इतने में तीसरा सांड़ उसके पीछे से आया और उसने उनकी बाइक में जोर से टक्कर मार दी। वह बाइक से काफी दूर गिर गए। किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया गया, साथ ही घायल पप्पू अली को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। इस दौरान उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button