बदायूं

Budaun News: प्रधान और रोजगार सेवक पर हो सकती है कार्रवाई

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sat, 26 Aug 2023 12:51 AM IST

बदायूं। प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला सीडीओ केशव कुमार के संज्ञान में आने के बाद में इसकी जांच डीडीओ श्वेतांक पांडेय से कराई गई। इसमें डीडीओ ने दातागंज ब्लॉक के बक्सेना में जांच शुरू की। इसमें 21 लोग अपात्र पाए गए। अभी गांव में जांच पूरी नहीं हो सकी है।

ऐसे में डीडीओ ने पुलिस फोर्स की मांग की है, ताकि जांच को पूरा किया जा सके। हालांकि शुक्रवार को टीम गांव में जांच करने के लिए नहीं पहुंची। अब भी तक की कार्रवाई सचिव को निलंबित कर दिया है। प्रधान और रोजगार सेवक पर कार्रवाई हो सकती है। इसको लेकर संबंधित विभाग को लिखा गया है। डीडीओ श्वेतांक पांडेय ने बताया कि अभी तक 21 की जांच हुई। वह सभी अपात्र थे। बाकी जांच अभी बाकी है। उसे जल्द पूरा कराया जाएगा।

गोलमाल के मामले में बाबू ने नहीं दिया जवाब

आसफपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार करने के मामले में जिला विकास अधिकारी ने संबंधित बाबू अशोक पाल से इस संबंध में जवाब मांगा है, लेकिन शुक्रवार को उनके तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। डीडीओ ने बताया कि अभी तक की जांच में बाबू द्वारा गोलमाल किया जाना सामने आया है। जवाब आने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ताकि दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button