बदायूं

Budaun News: झूठा वीडियो वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sat, 14 Oct 2023 01:20 AM IST

Action will be taken against those who make false video viral

जिला अस्पताल के वार्ड में मरीजो का हाल जानती एडी हैल्थ पुष्पा पंत। संवाद

बदायूं। जिला अस्पताल में एक्सरे और रक्त की जांच के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद शासन के निर्देश पर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य (एडी हेल्थ) शुक्रवार को जांच के लिए पहुंची। उन्होंने सीएमएस से मामले की जानकारी ली। मरीजों से भी बात की लेकिन अवैध वसूली के कोई साक्ष्य नहीं मिले। उन्होंने वीडियो वायरल करने वालाें के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

चार दिन पहले जिला अस्पताल में एक्स रे और रक्त की जांच के नाम पर अवैध वसूली की वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो में बताया गया था कि बुखार से लोग तप रहे हैं। यहां तैनात कर्मचारी रुपये लेकर जल्दी जांच कराने का ठेका ले रहे हैं। मामले का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया। उन्होंने एडी हेल्थ डॉ पुष्पा पंत को जांच सौंपी। वह जांच के लिए शुक्रवार को पहुंची तो विभाग में खलबली मच गई। सीएमएस डॉ कप्तान सिंह को साथ लेकर अपर निदेशक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से पूछताछ की लेकिन उन्होंने वसूली की कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि इस तरह की झूठी वीडियो वायरल करके कोई शासन को बदनाम करना चाह रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button