बदायूं

Budaun News: दास कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर के लिए शुरू हुए प्रवेश

Connect News 24

Admission started for first semester in Das College

दास कॉलेज में एडमिशन शुरू होने के बाद प्रपत्रों की जांच करता स्टाफ।

बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पीजी कॉलेज में बीए/बीएससी/बीकॉम, प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश मंगलवार से शुरू हो गए। पहले प्रवेशार्थियों की काउंसलिंग की गई। इसके अंतर्गत आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी करते हुए मूल प्रमाण पत्रों एवं अंकपत्रों की जांच की गई।

कला संवर्ग के समन्वयक डॉ मोहन लाल मौर्य, बीएससी के समन्वयक डॉ. संजीव कुमार सक्सेना, बीकॉम के समन्वयक डॉ. सिद्धार्थ कश्यप के साथ बैठक करते हुए प्राचार्य कमलेश कुमार सिंह ने आवश्यकतानुसार प्रत्येक संवर्ग के लिए दो से तीन काउंटर पर नियमित रूप से काम करने पर बल दिया।

बैठक में डॉ. आशीष कुमार सक्सेना, डॉ कमल सिंह, डॉ बी एन शुक्ल, डॉ सत्यम मिश्रा , अर्चना, डॉ शिखा शाक्य आदि भी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग में राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स रेंजर्स के स्वयं सेवक भी सहायक के रूप में मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button