बदायूं

Budaun News: ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़वाने के लिए प्रदर्शन

Connect News 24

Demonstration to increase the efficiency of transformers

उघैती में बिजली कटौती को लेकर विरोध करते ग्रामीण।

उघैती (बदायूं)। ट्रांसफॉर्मरों को बदलने की मांग को लेकर करियामई के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में 63-63 केवीए के तीन ट्रांसफाॅर्मर रखे हुए हैं। एक सप्ताह में तीनों ट्रांसफाॅर्मर फुंक चुके हैं। राजपुर रोड पर रखा ट्रांसफॉर्मर दो बार बदलवाया गया। ओवरलोड की वजह से वह एक घंटा भी नहीं चला।

मंगलवार को तीनों ट्रांसफाॅर्मर फिर रखने की कोशिश की गई इससे ग्रामीण गुस्सा गए और प्रदर्शन किया। क्षमता बढ़ाने के बाद ही लगाने की मांग की। सूचना पर जेई शशि गुप्ता और विनोद कुमार पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं। इससे वह छोटे ट्रांसफॉर्मर नहीं लगने देंगे। फिलहाल गांव में ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जा सके हैं। ग्रामीण ज्यादा क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मर की मांग पर अड़े हुए हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button