Budaun News: कबड्डी में अंबियापुर की टीम ने मारी बाजी


स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कबड्डी व कुश्ती का आयोजन किया गया। कबड्डी के सीनियर पुरुष वर्ग में अंबियापुर टीम विजयी रही।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में उप्र ग्रामीण खेल लीग के तहत चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी व कुश्ती की पुरुष और महिला वर्ग के बीच में हुई प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष वर्ग की कुश्ती में विभिन्न किलोग्राम में विजेंद्र, गुरु वीर, धर्मेंद्र, सोनू यादव व अभय चौधरी ने प्रथम स्थान पाया। महिला वर्ग में सीते ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार कुश्ती जूनियर वर्ग में अखिलेश, सुधीर, गौरव, फैज मोहम्मद व महिला वर्ग में कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर पुरुष वर्ग कुश्ती में अजय, सनोज व विनोद कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जगत की टीम ने पहला स्थान पाया। जूनियर महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में आसफपुर, सीनियर पुरुष वर्ग की कबड्डी में अंबियापुर व महिला वर्ग में कादरचौक की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता का समापन जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, जिला पीटीआई रामदास यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण कर किया। संचालन जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम ने किया।