बदायूं

Budaun News: खाटू श्याम के रूप में किया महाकाल का शृंगार

Connect News 24

Mahakal dressed up as Khatu Shyam

बिल्सी में महाकाल का श्रृंगार कर पूजा करते भक्त। संवाद

बिल्सी। मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में सोमवार की रात श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम खाटू के स्वरूप में बाबा भोलेनाथ महाकाल का अदभुत शृंगार किया।

बाबा के दर्शन के लिए यहां देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बाद में यहां बाबा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर कुलदीप वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, दिलीप वार्ष्णेय, अर्चित, केशव आदि श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में व्यापारी नेता अवधेश लड्डा समेत श्रद्धालुओं ने महाकाल का भव्य शृंगार कर प्रसाद बांटा। इस मौके पर यहां काफी संख्या बाबा के भक्त मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button