बदायूं

Budaun News: छह पशुओं की मौत, गांव पहुंची पशुपालन विभाग की टीम

Connect News 24

Six animals died, Animal Husbandry Department team reached the village

09बीडीएन01-महानगर गांव में पशुओं का इलाज करते डॉक्टर। संवाद

– विभाग का दावा- निमोनिया से हो रही पशुओं की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

उघैती। गांव महानगर में पिछले चार-पांच दिनों में अज्ञात बीमारी के चलते छह पशुओं की मौत हो चुकी है। मंगलवार को पशुपालन विभाग की टीम गांव पहुंची। उन्होंने पशुओं का इलाज किया। विभाग ने पशुओं की मौत का कारण निमोनिया बताया है।

लंपी वायरस की वजह से जिले में कई पशुओं की मौत हो गई थी। जैसे-तैसे उसका प्रकोप कम हुआ तो पशुपालकों में कुछ दहशत कम हुई। अब पिछले चार-पांच दिनों से महानगर गांव में संदिग्ध बीमारी की वजह से एक-एक करके छह पशुओं की मौत चुकी है। करीब नौ पशु बीमार हैं। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग के जिलास्तरीय अधिकारियों को दी थी।

सोमवार की शाम पशुपालन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम के सदस्य डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. अनिल कुमार और डॉ. दुष्यंत ने पशुुओं की जांच कर उनका इलाज किया। सीवीओ डॉ. निरंकार सिंह ने बताया कि इस माह मौसम में कभी ठंडक तो कभी गर्मी रही, ऐसे में पशुओं को निमोनिया हो गया है। इस वजह से पशुओं की मौत हो रही है। पशुओं का इलाज किया जा रहा है, जिससे वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

इन लोगों के पशुओं की हुई मौत


– संजीव की दो भैस।

– सत्येंद्र की एक भैंस।

– नेत्रपाल की एक भैंस।

– भूरे की एक भैंस।

– मनजीत की एक भैंस।

इन लोगों के पशु हैं बीमार

– पंकज की तीन भैंसें बीमार

– योगेश की एक भैंस बीमार

– भगवान की एक भैंस बीमार

– शिशुपाल सिंह की एक भैंस बीमार

– मनजीत की एक भैंस बीमार

– राजेंद्र की एक भैंस बीमार

– अतर सिंह की एक भैंस बीमार


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button