बदायूं

Budaun News: दहशत के वो पल, पूछते ही सिहर जाता है अनुज

Connect News 24

Those moments of panic, Anuj gets shocked when asked

दिल्ली एअरपोर्ट पर अपने साथियों के साथ अनुज। विज्ञिप्त
– फोटो : दिल्ली एअरपोर्ट पर अपने साथियों के साथ अनुज। विज्ञिप्त

– मणिपुर में हो रही हिंसा के दौरान दहशत के सात दिन बिताकर लौटा है छात्र

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मणिपुर में हो रही हिंसा के दौरान दहशत के सात दिन बिताकर लौटे छात्र अनुज ने जो बताया उसे सुनकर सभी सिहर उठे। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनावर का रहने वाला अनुज मणिपुर में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। मंगलवार रात को उसके यहां आने की सूचना परिजनों को मिली तो उन्होंने राहत महसूस की। परिजन दिल्ली एयरपोर्ट रवाना हो गए हैं।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनावर के रहने वाले रमेश का पुत्र अनुज मणिपुर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेंटर में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे अनुज से फोन पर बात की गई तो उसने बताया कि तीन मई को वह कॉलेज में था। इसी दौरान दोपहर 12 बजे कॉलेज प्रबंधन ने सभी छात्रों को जानकारी दी कि हिंसा भड़क गई है। सभी छात्र हॉस्टल पहुंच जाएं। वह हॉस्टल में अपने रूम पर पहुंचा। शाम को खिड़की से झांककर देखा तो चारों ओर आगजनी हो रही थी।

दंगाई वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे थे। हॉस्टल में सभी दहशत में थे। हालांकि इस दौरान कॉलेज प्रबंधन की ओर से सभी को नियमित खाना दिया जा रहा था, लेकिन हॉस्टल के बाहर का दृश्य भयाभय था। मंगलवार को सरकार की ओर से बस भेजी गई, वहां से वह एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से रात दस बजे दिल्ली पहुंचा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button