Budaun News: एडीजी ने किया पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण

09बीडीएन28-स्कूल का निरीक्षण करते एडीजी पीसी मीना। संवाद
बदायूं। एडीजी ने पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल स्टाफ से साफ-सफाई की जानकारी ली।
मंगलवार को एडीजी पीसी मीना पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के साथ पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने कक्षाओं में बच्चों के कार्य और साफ-सफाई की जानकारी ली। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों से विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही शिक्षकों की समस्याओं को भी सुना गया। फनसिटी शैक्षिक भ्रमण की अनुमति दी गई। कक्षा आठ के छात्र फहद खान की राइटिंग की प्रशंसा की। इस मौके पर एसपी देहात अजय प्रताप, सीओ लाइन आदि मौजूद रहे। संवाद



