Budaun News: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली साइकिल रैली

09बीडीएन03-पुलिस लाइन में साइकिल रैली निकालती छात्राएं। संवाद
बदायूं। शहर में 11 मई को मतदान होना है। इसको लेकर मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन मैदान से छात्र-छात्राओं की साइकिल रैली निकाली गई। इसको सिटी मजिस्ट्रेट और डीआईओएस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा शहर में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार ने पुलिस लाइन से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली पुलिस लाइन से इंदिरा चौक, छह सड़का, घंटाघर, पथिक चौक, नवादा, दातागंज तिराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों से वोट देने की अपील की। संवा



