बदायूं

Budaun News: चुनाव प्रचार का शोर थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Connect News 24

The noise of election campaign stopped, polling parties will leave today

09बीडीएन04-कलक्ट्रेट के सामने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते क्षत्रिय समाज के लोग

कल पांच लाख 23 हजार लोग करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, 210 मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट

– जिले के छह स्थानों पर बनाए गए हैं मतगणना स्थल, आज यहीं से होगी पोलिंग पार्टियों की रवानगी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मंगलवार की शाम नगरीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण का प्रचार-प्रसार थम गया। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के सभी मतदाता मतदान करेंगे। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिले के 210 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। बुधवार को सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगीं।

जिले की सात नगर पालिका परिषद और 14 नगर पंचायतों में बृहस्पतिवार को मतदान होगा। इस बार सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में 167 अध्यक्ष और 1429 वार्ड सदस्य के प्रत्याशी मैदान में हैं। उनकी हार जीत का फैसला जिले के पांच लाख 23 हजार 667 मतदाता करेंगे। इनमें दो लाख 46 हजार 561 महिला और दो लाख 77 हजार 106 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इसके लिए जिले में 210 मतदान केंद्र और 603 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

पुलिस की पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है। मतदान संपन्न कराने के लिए 2412 कर्मचारियों को लगाया गया है। इनके अलावा 241 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। इन कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार तैनात किया जाएगा। फिलहाल जिले में चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिले के छह स्थानों से बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बृहस्पतिवार को इन्हीं छह स्थानों पर मतपेटिकाएं जमा कराई जाएंगीं।

आयोग ने मतदान करने के लिए दिए 15 विकल्प

जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में मतदाता मतदान करने के लिए 15 विकल्पों का प्रयोग कर सकते हैं। वोट डालने के लिए मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, विभाग या कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का फोटोयुक्त पहचान पत्र, पासबुक, पेंशन के अभिलेख, स्वतंत्रता सेनानी का पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, दिव्यांग प्रमाण पत्र, श्रम मंत्रालय का स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का स्मार्ट कार्ड, सांसद विधायक या विधान परिषद सदस्यों को जारी पहचान पत्र, राशनकार्ड या फिर राशन कार्ड से भी मतदान कर सकते हैं।

वार्ड सदस्य के प्रत्याशी को नहीं मिलेगी वाहन की अनुमति

मतदान के दौरान प्रत्याशियों को वाहन मिलेगा या नहीं, इसके लिए नियम जारी किया गया है। एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह ने बताया कि मतदान का समय बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। इस दौरान नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को केवल एक-एक वाहन की अनुमति मिलेगी। वह अपने पास को शीशे पर चस्पा कराएंगें। वहीं वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों को वाहन पास नहीं मिलेगा।

मतदाता आयोग की बेवसाइट से निकाल सकते हैं अपना नाम

मतदान के दौरान मतदाताओं को अपना नाम देखने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह आयोग की बेवसाइट पर अपना नाम देख सकते हैं। उसका प्रिंट निकालकर मतदान कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्यर्//ह्यद्गष्.ह्वश्च.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ दी गई है।

निकाय चुनाव को बनाए गए 28 जोन और 65 सेक्टर

जिले की सात नगर पालिका परिषद और 14 नगर पंचायतों में मतदान को 28 जोन और 65 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी सेक्टर पर एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। उनके लिए एक-एक वाहन की व्यवस्था की गई है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोन मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

79 संवेदनशील और 94 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव

इस बार नगरीय निकाय चुनाव जिले के 210 मतदान केंद्रों पर होगा। इनमें 79 संवेदनशील, 94 अति संवेदनशील और 20 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और पीएसी को तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस बल भ्रमणशील रहेगा। आवश्यकता के अनुसार पुलिस को संबंधित स्थान पर भेजा जाएगा।

निर्विरोध चुने जा चुके हैं यह वार्ड सदस्य

जिले में नामांकन पत्र वापस लेने के दौरान चार नगर पालिका परिषद में पांच वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए। उनमें उझानी नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 से भाजपा प्रत्याशी सागर छाबड़ा, वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी जय अग्रवाल, दातागंज के वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र सिंह, बिल्सी के वार्ड नंबर 17 से निर्दलीय प्रत्याशी राजीव कुमार और सहसवान के वार्ड नंबर 18 से निर्दलीय प्रत्याशी शहबुद्दीन निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

नगर पालिका परिषद- 07

नगर पंचायत- 14

नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी- 167

नगर पालिका व नगर पंचायत वार्ड सदस्य प्रत्याशी- 1429

मतदाता- 523667, पुरुष- 277106, महिला- 246561

मतदान केंद्र- 210

संवेदनशील मतदान केंद्र- 79

अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र- 94

अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र- 20

मतदान स्थल- 603

मतदान में लगे कर्मचारी- 2412, रिजर्व- 241

09बीडीएन04-कलक्ट्रेट के सामने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते क्षत्रिय समाज के लोग

09बीडीएन04-कलक्ट्रेट के सामने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते क्षत्रिय समाज के लोग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button