बदायूं

Budaun News: अटल जी के देश के प्रति प्यार को सदा याद रखा जाएगा

Connect News 24

Atal ji's love for the country will always be remembered

भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बिचार

बदायूं। भाजपा कार्यालय से लेकर जिले भर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि अटल जी ने भारत की राजनीति को आईना दिखाया, नई दिशा दी। उनके पास राजनीति का लंबा अनुभव रहा। क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी जीवनशैली और देश के प्रति प्यार सदा याद रखा जाएगा।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया के सर्वमान्य नेताओं में एक थे, उन्होने अपना संपूर्ण जीवन जनहित में भारत माता को अर्पित किया, उनका पूरा जीवन देशवासियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ने मंच संचालन किया। इस मौके पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उसावां । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नरेश कश्यप, ध्रुव सिंह चौहान, धनमेश कश्यप, राजकुमार, विजेंदर कश्यप, गौरव मिश्रा, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

दातागंज। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पर भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख उसावां दिनेश सिंह और म्याऊं केसी शाक्य ने भी विचार रखे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button