Budaun News: बकायेदार की 35 बीघा भूमि को किया कुर्क
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:30 AM IST
बिल्सी। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे वसूली अभियान के तहत तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के गांव महानगर में एक बड़े बकाएदार की 35 बीघा भूमि कुर्क कर बड़ी कार्रवाई की है। इससे क्षेत्र बड़े बकाएदारों में खलबली मच गई। एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया तहसील क्षेत्र के गांव महानगर निवासी इंदल सिंह उर्फ रूपसिंह पुत्र असर सिंह पर छह लाख रुपये से अधिक का बकाया चल रहा था। कई बार टीम द्वारा बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेजे। मगर बकायेदार ने इसको गंभीरता से नहीं लिया और ना ही उक्त राशि को जमा कराया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने उसकी 35 बीघा कृषि भूमि को कुर्क कर दिया। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में करीब 20 लाख से अधिक लोगों पर बकाया है। इनके विरुद्ध लगातार वसूली अभियान चलाया जा रहा है। वसूली टीम में नायब तहसीलदार मोहित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद